हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट के मसेरन इलाके के पास हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के खाई में गिर जाने से तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं और उनका सरकाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 20-25 यात्री सवार थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है।
इस बीच, लगातार जारी मानसून के प्रकोप ने हिमाचल प्रदेश को संकट की स्थिति में धकेल दिया है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून संबंधी घटनाओं के कारण मरने वालों की कुल संख्या 137 हो गई है।
No comments:
Post a Comment